सर्दियां आ गई हैं। इसी के साथ आ गई है एक ऐसी मुसीबत जो हजारों बेघरों की नियति बन चुकी है। सरकारें आती जाती रहती हैं। स्कीमें बदलती रहती हैं। कुछ नहीं बदलता है तो वो है इन बेघर लोगों की तकदीर। अमर उजाला टीवी ने देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर कुछ रातें गुजारी और समझने की कोशिश की कि आखिर सिस्टम को रात के अंधेरे में दम तोड़ती ये जिंदगी नज़र क्यों नहीं आती।