दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से 33वें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मशहूर कवियों के साथ-साथ गीतकार और कवि डॉ. विष्णु सक्सेना ने भी अपने सुरों से समां बांध दिया। इस सम्मेलन में दिल्ली समेत एनसीआर से बड़ी संख्या में श्रोता पहुंचे थे।