फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार के साथ की अटल टनल की सैर

Sat, 11 Jun 2022 03:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाति के साथ अटल टनल रोहतांग की सैर की। मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि टनल बहुत ही अच्छी बनी है और देश का भविष्य इसके निर्माण से जुड़ा हुआ है। टनल के माध्यम से ही उन्हें लाहौल देखने का मौका मिला है। हालांकि वह इससे पहले कई बार कुल्लू-मनाली आए हैं, लेकिन उन्हें लाहौल जाने का अवसर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अटल टनल बेहतरीन बनी है। इसे सामरिक दृष्टि के साथ लाहौल घाटी के लोगों को लाभ मिला है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें