फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: धू-धू कर जली एचआरटीसी की बस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Mon, 04 Apr 2022 04:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एचआरटीसी की बस धू-धू कर जल गई। घराट नाला में बस से अचानक धुआं उठने लगा और उसके बाद आग लग गई। बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक-परिचालक ने सूझबूझ का परिचय देकर यात्रियों को बस से सुरक्षित उतार दिया। देखते ही देखते पूरी बस से आग की लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक और प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें