फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: लाहौल में बेखौफ होकर घूम रहे हिमालयन आईबैक्स

Fri, 01 Apr 2022 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/लाहौल-स्पीति

लाहौल-स्पीति जिले में वन्यजीवों केशिकार पर प्रतिबंध होने से अब आईबैक्स (टंगरोल) आबादी के साथ भी घुल मिल गए हैं। 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर विचरण करने वाले दुर्लभ वन्यजीवों को इन दिनों हर कोई कहीं भी कैमरे में कैद कर रहा है। इसकी बड़ी वजह यह है कि इन वन्यजीवों के शिकार पर लाहौल में पूरी तरह प्रतिबंध है। तभी यह बेखौफ होकर घूम रहे हैं। स्तींगरी गांव के समीप शुक्रवार सुबह ही आईवैक्स के झुंड को स्थानीय लोगों ने घास चरते हुए देखा, जिसका एक व्यक्ति ने करीब से वीडियो बनाया है। लोगों के साथ घूमते आईबैक्स को देखे जाने से साफ जाहिर है कि इन जीवों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हो रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें