फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: वोकेशनल सेंटर में महिलाओं को साफ सार्वजनिक शौचालयों की आवश्यकता पर किया जागरूक

शिमला के मालरोड स्थित इनरव्हील क्लब संचालित वोकेशनल सेंटर में महिलाओं को साफ सार्वजानिक शौचालयों की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया गया। रेडियो जाॅकी शालिनी ने टॉयलेट शी डिजर्व ( सुरक्षित, साफ और सुविधाओं से लैस) शौचालय अभियान के प्रति महिलाओं को जागरूक किया। उन्हें बताया कि सार्वजनिक शौचालय साफ और सुविधाओं से लैस होना उनका अधिकार है। अगर कहीं शौचालय साफ न हो, पानी न हो या महिलाओं से जुड़ी आवश्यक चीजें न हों तो वह शिकायत और सवाल दोनों कर सकती हैं। इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र कुमार ने भी महिलाओं को नगर निगम की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे बताया और उन्हें परेशानी होने पर शिकायत करने की सलाह दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें