फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: केएनएच अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की माैत, जानिए मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने क्या कहा

शिमला के कमला नेहरू अस्पताल में प्रसव के बाद शुक्रवार सुबह फागू के चियोग की 28 वर्षीय महिला की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। गुरुवार रात 11:17 बजे महिला ने सिजेरियन के जरिये एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था। परिवार का कहना है कि महिला की हालत सुबह तक सामान्य थी, लेकिन तबीयत खराब होने के बावजूद अस्पताल स्टाफ ने उसे खाना खाने के लिए कहा। परिजनों का आरोप है कि महिला को भोजन के दौरान सांस लेने में दिक्कत हुई और सुबह करीब 9:00 बजे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि महिला की स्थिति को देखते हुए स्टाफ को अधिक सतर्क रहना चाहिए था। कमला नेहरू अस्पताल शिमला के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सुंदर सिंह नेगी ने कहा कि ने बताया कि प्राथमिक रूप से यह आशंका है कि महिला की दम घुटने से माैत हुई होगी, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मामले में आंतरिक जांच की जाएगी। तीन दिन में इसकी रिपोर्ट आएगी। लेकिन पोर्स्टमार्टम नहीं होगा, क्योंकि परिजनों ने मना कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें