सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने शनिवार को शिमला में केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट की घोषणाएं गिनाईं। साथ ही बजट में हिमाचल के लिए की गई घोषणाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा भी मौजूद रहे।