फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: वीकेंड पर पहाड़ों की रानी शिमला में उमड़े सैलानी

मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी और वीकेंड पर छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में सैलानी ठंडक पाने के लिए हिमाचल का रुख कर रहे हैं। प्रदेश की ठंडी वादियां पर्यटकों से गुलजार हो गई हैं। शुक्रवार को बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटकों ने हिमाचल का रुख किया। शनिवार को भी यह सिलसिला जार रहा। बाहरी राज्यों के लोग छुट्टियों में घूमने के लिए हिमाचल पहुंचे हैं। बता दें कि बाहरी राज्यों में स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक सड़क मार्ग से हिमाचल का रुख कर रहे हैं। राजधानी शिमला के होटलों में ऑक्यूपेंसी 70 फीसदी से अधिक पहुंच गई है। इसके साथ ही शहर से सटे पर्यटन स्थलों के कई होटल भी पैक चल रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों के मुताबिक होटलों में एडवांस बुकिंग के चलते शहर में ऑक्यूपेंसी लगातार बढ़ रही है। पिछले वीकेंड पर होटलों में 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें