फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: शिमला ग्रीष्मोत्सव के लिए रिज पर लगाए मंच से सैलानी नाराज, जानिए क्या बोले

हिमाचल प्रदेश की राजधानी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के लिए पूरे रिज मैदान पर सजाए गए मंच से सैलानी नाराज दिखे। शिमला घूमने आए सैलानियों ने कहा कि जिस तरह से यह फेस्टिवल आयोजित किया गया है, उससे रिज मैदान पर घूमने की जगह भी नहीं बचती। सैलानियों ने कहा कि जिस तरह से इस वर्ष स्टेज लगाया गया है,उससे रिज मैदान की पूरी सुंदरता ढक गई है। ग्रीष्मोत्सव में लगाए खाने के स्टॉल के बारे में सैलानियों का कहना है कि यहां वहीं व्यंजन मिल रहे हैं जो और जगहों पर भी मिल जाते हैं। उनका कहना कि फूड फेस्टिवल में हिमाचल के पारंपरिक व्यंजन कम नजर आ रहे हैं। सैलानियों के अनुसार शिमला का मौसम अच्छा है। यहां के मौसम की वजह से ही वे शिमला घूमने आते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें