राजधानी शिमला के रिज मैदान पर आयोजित कला एवं शिल्प मेले में ज्योतिष आचार्य पंडित देवीराम पांडेय अपनी कला से लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। यह पास फेंक कर लोगों के भविष्य में होने वाली चीजों के बारे में बता रहे हैं जो लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसे सांचा विद्या कहा जाता है जिसमें पांडुलिपि के द्वारा लोगों का भविष्य बताया जाता है। अपना भविष्य जानने के लिए पंडित देवीराम के स्टॉल पर लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। लोग लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जो भी मेले में घूमने आ रहे हैं वह पहले इसी स्टॉल पर रुक रहे हैं। पंडित देवी राम चौपाल तहसील के मनेवटी गांव के रहने वाले हैं।