गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हॉल में फागू ठियोग छात्र कल्याण संगठन के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पहाड़ी गाने ओ नीलिमा गाने पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों और विद्यार्थियों ने नाटी डाली। इस कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।