राजधानी शिमला के गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में शुक्रवार को भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने देई दे मेरी बांसुरी राधा तेरे किस काम की सहित अन्य भजन गाए। मंदिर में सनातन धर्म सभा की ओर से श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की जा रही है।