ढली सब्जी मंडी के पास नारेबाजी शुरू हो गई है। यहां 200 से ज्यादा लोग जमा हो गए हैं। यह सभी संजौली मस्जिद क्षेत्र की ओर आगे बढ़ने की तैयारी कर रहे हैं। मौके पर पुलिस तैनात है। इनकी मूवमेंट को देखते हुए ढली की दोनों टनल भी आवाजाही के लिए बंद कर दी गई हैं। लोगों ने कहा कि तहबाजारियों को सड़कों के किनारे ना बिठाया जाए।