फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Zila Parishad Election: बचत भवन में चुनाव पर सस्पेंस, तय समय के 20 मिनट बाद भी नहीं पहुंचे सदस्य

जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव की तैयारियों के बीच उपायुक्त अनुपम कश्यप बचत भवन पहुंच गए हैं। हालांकि निर्धारित समय से करीब 20 मिनट बीत जाने के बाद भी किसी भी दल के निर्वाचित सदस्य मौके पर नहीं पहुंचे हैं। इसके चलते चुनाव प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के भी फिलहाल बचत भवन नहीं पहुंचने की सूचना है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सदस्यों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें