फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Zila Parishad: अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव बैठक स्थगित, सदस्यों की गैरहाजिरी की जांच के आदेश

जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन को लेकर चल रही बैठक सोमवार को स्थगित हो गई। बैठक के लिए निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिसके बाद प्रशासन ने इसे टालने का फैसला लिया। अब बैठक नई तिथि पर आयोजित की जाएगी, जिसकी सूचना जिला प्रशासन की ओर से बाद में जारी की जाएगी। प्रशासन की ओर से जिला पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह बैठक में सदस्यों की अनुपस्थिति के कारणों की जांच करें। जिला पंचायत अधिकारी जांच के बाद अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और नई बैठक की प्रक्रिया तय की जाएगी। जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए आयोजित बैठक में पर्याप्त संख्या में सदस्यों के नहीं पहुंचने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि किन कारणों से सदस्य बैठक में शामिल नहीं हुए। जिला प्रशासन का कहना है कि नई बैठक की तारीख जल्द तय कर इसकी जानकारी जारी की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें