राजधानी के गेयटी थियेटर के सम्मेलन कक्ष में आयोजित कवि सम्मेलन में विभिन्न कवियों ने अपनी कविताओं और साहित्य रचनाओं के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने सहित कई महत्वपूर्ण संदेश दिए। इस दौरान गुप्तेश्वर नाथ उपाध्याय ने जाड़े की धूप कविता से खूब तालियां बटोरीं। इस कई कवियों ने अपनी रचनाएं पेश की। इस दौरान भाषा एवं संस्कृति विभाग की उप निदेशक कुसुम संघाईक और जिला भाषा अधिकारी सरोज नरवाल सहित 30 साहित्यकार मौजूद रहे।