शिमला की 21वीं वार्षिक सीनियर स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर रहे है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि कर्नल अजय सिंह बरगोती, जनरल मैनेजर/रीजनल ऑफिसर, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया गया। वहीं समापन समारोह में विजेताओं को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित ठाकुर सम्मानित करेंगे। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क की भावना को बढ़ावा देना है। मैदान में छात्रों के उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिल रहा है।