फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: कांग्रेस कार्यालय में मुख्यमंत्री सुक्खू और विक्रमादित्य सिंह के समर्थकों की नारेबाजी

हिमाचल कांग्रेस कार्यालय शिमला में आज (शुक्रवार को) काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दरअसल, कांग्रेस नेता व वर्कर 'वोट चोर, गद्दी छोड़' अभियान की सफलता के लिए राजीव भवन शिमला पहुंचे थे। इस दौरान यहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। यह शक्ति प्रदर्शन काफी देर तक चलता रहा। राजीव भवन शिमला में मंच पर बैठे मुख्यमंत्री सुक्खू, सह प्रभारी चेतन चौहान और दूसरे सीनियर नेता बार-बार कार्यकर्ताओं को चुप रहने के लिए कह रहे थे। मगर, कार्यकर्ता नहीं माने, उल्टा जोर-जोर से नारेबाजी करते रहे। मुख्यमंत्री समर्थक सुक्खू के पक्ष और मंत्री समर्थक विक्रमादित्य के पक्ष में नारेबाजी करते रहे। यह नारेबाजी लगभग दस मिनट तक चलती रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें