विश्वास ताइक्वांडो कूब की ओर से अप्पर कैंथू के लालबाग हॉल में प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया है। इसमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सब-जूनियर खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश की सब जूनियर ताइक्वांडों टीमें 39वीं राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडों क्योरुगी चैंपियनशिप और 14वीं राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो पुमसे चैंपियनशिप में भाग लेंगी जो 12 से 15 जनवरी 2026 तक तालकटोरा इंडोर स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित की जाएंगी।