रिज मैदान पर उद्योग विभाग की ओर से आयोजित एमएसएमई फेस्ट 2026 में कीटों के शैलों से लाइव धागा बनाकर तैयार किया जा रहा है जो लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना है। पद्मदेव परिसर में रेशम उत्पादन विंग (सेरीकल्चर विंग) की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें चार प्रकार के कीटों से तैयार शैलों को प्रदर्शित किया गया हैं। इसमें मूगा रेशन, टसर रेशम, ओक टसर रेशम, मलबरी रेशम और ईरी रेशन शामिल हैं। इसके अलावा प्रदर्शनी में रेशम के धागों से बनने वाली शॉल, साड़ी, सूट और मफलर भी प्रदर्शित किया है।