फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: खो-खो महिला वर्ग के फाइनल में आरकेएमवी कॉलेज ने मारी बाजी

राजधानी के बालूगंज स्कूल के समीप स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को जिला स्तरीय सिनियर खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिला की 4 महिला और 6 पुरुष टीमों के 140 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर आईटीआई शिमला के प्रधानाचार्य कार्तिक ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। महिला वर्ग का फाइनल मुकाबले में राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला (आरकेएमवी) की टीम ने रोहड़ू की टीम को 16-12 अंकों के अंतर से हराया। वहीं पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान (कोटशेर) और आईटीआई शिमला की टीम के बीच खेला गया जिसमें चौड़ा मैदान काॅलेज की टीम ने 26-17 अंकों के अंतर से मैच जीता। इस दौरान रैफरी की भुमिका संजय शर्मा, नेहा पंवर, बंटू ठाकुर, उमेश और अजय ठाकुर ने निभाई। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला शिमला खो-खो संघ के अध्यक्ष एलआर वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 13 और 14 दिसंबर को एमएसएलएम कालेज सुंदरनगर मंडी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिमला जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर संघ के महासचिव वीर चंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष सोनी, उपाध्यक्ष नरेश वर्मा, रतन ठाकुर, संयुक्त सचिव विशाल ठाकुर और कोषाध्यक्ष कमल किशोर मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें