पंजाब आर्ट सोसाइटी की ओर से गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में शिमला की गलियों की आत्मा चित्रकला प्रदर्शनी शुरू की गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री रामेश्वर सिंह ठाकुर (आईपीएस सेवानिवृत्त) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर किया। इसमें चित्रों के माध्यम से कलात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से शिमला के सार, संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी को दर्शाया गया है। इसमें एएसपी सुनील नेगी, प्रोफ. जगजीत सिंह, जसवीर राम, रिचा महाजन और रिया के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है।