फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Protest: पंजाब में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में शिमला में प्रदर्शन, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

पंजाब के बरनाला में वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को शिमला में गदर फ्रंट और सफाई कर्मचारी यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन दोपहर 3:05 बजे सीटीओ (CTO) परिसर में शुरू हुआ और शाम 4:00 बजे तक शांतिपूर्वक चला। प्रदर्शन के बाद सभी प्रदर्शनकारी उपायुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति और पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान गदर फ्रंट और सफाई कर्मचारी यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पंजाब पुलिस प्रशासन और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। विरोध प्रदर्शन में गदर फ्रंट के संयोजक रवि कुमार दलित, सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नागेश, सचिव अशोक कुमार, बाबा साहब वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष प्रीतपाल मट्टू, भाजपा समर्थित पार्षद बिट्टू पना, पूर्व पार्षद रजनी, कर्म चंद भाटिया, सीटू प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा और विवेक कश्यप सहित कई सामाजिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें