रोटरी क्लब शिमला की ओर से वीरवार को रोटरी टाउन हॉल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। निशुल्क कायरोप्रैक्टिक थेरेपी, वाइब्रेशन थेरेपी (कंपन चिकित्सा) और नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) करवाई। इसमें विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। प्राकृतिक चिकित्सा में विशेषज्ञों ने प्राकृतिक उपचार, आहार और विषहरण पर व्यक्तिगत मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ विक्रम, कायरोप्रैक्टिक विशेषज्ञ डॉ हरीश सहित उनकी टीम मौजूद रही। रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष सौरभ राज सूद आयोजित शिविर 14 जून तक चलेगा।