फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: पार्किंग के पास शराब ठेका खोलने के विरोध में कैथू में लोगों ने किया चक्काजाम

नगर निगम की ओर से शहर के कैथू में स्नो व्यू पार्किंग के पास यह ठेका खोलने के लिए लोहे का स्ट्रक्चर खड़ा किया जा रहा था। लोगों ने इसका सोमवार को भी विरोध किया था। साथ ही स्थानीय पार्षद कांता सुयाल ने भी इस पर विरोध जताया था। निगम ने भरोसा दिया था कि अब यहां ठेका नहीं खुलेगा। लेकिन मंगलवार को फिर मौके पर काम शुरू हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने मंगलवार शाम सर्कुलर रोड जाम कर दिया। पूर्व भाजपा पार्षद सुनील धर का कहना है कि वार्ड के लोग इस पर आपत्ति जता रहे हैं। पार्किंग के पास ठेका नहीं खोलना चाहिए। निगम को इसे बंद करना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें