राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर से आए पेंशनर लंबित देनदारियों का भुगतान नहीं होने और बजट में राहत की घोषणा न होने से नाराज हैं। चौड़ा मैदान में पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, कहा कि सरकार जब तक राहत नहीं दे देती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि पेंशनर पहले भी कई बैठकें कर सरकार को चेतावनी दे चुके थे।