नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ निर्माण स्थलों का दौरा कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। महापौर ने अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को सभी विकास कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन परियोजनाओं का कार्य धीमी गति से चल रहा है, उनमें तेजी लाई जाए ताकि शहरवासियों को जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें। साथ ही निर्माण कार्यों के दौरान आम लोगों को कम से कम असुविधा हो, इसका भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।