फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तहबाजारियों पर नगर निगम का शिकंजा जारी, लोअर बाजार में सड़क पर रखा सामान जब्त

राजधानी शिमला में तहबाजारियों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। शहर के लोअर बाजार क्षेत्र में निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर रखे सामान को जब्त किया। निगम की कार्रवाई के दौरान उन दुकानदारों और तहबाजारियों पर शिकंजा कसा गया, जिन्होंने रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर सामान सजाया हुआ था। सड़क पर सामान फैलने से पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक रास्तों को सुचारू रखने और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। लोअर बाजार शिमला का व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और पर्यटकों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क और रास्तों पर अतिक्रमण से लोगों को परेशानी होती है। निगम की टीम ने दुकानदारों और तहबाजारियों को नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें