गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में शुक्रवार को बुकचोर संगठन का लॉक द बुक पुस्तक मेला शुरू हो गया। इसमें काल्पनिक और वास्तविक घटनाओं पर आधारित पुस्तकें युवाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। इसके अलावा मेले में बाल साहित्य, अपराध, रोमांटिक और रोचक कहानियों पर आधारित पुस्तकें भी प्रदर्शित की हैं। तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में 50 हज़ार पुस्तकों के संग्रह को रखा है।