हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। यहां बारिश होने के बाद ठंडी हवा चल रही है और पर्यटक इसका आनंद उठा रहे हैं। बता दें कि मैदानी इलाकों में गर्मी के कारण पर्यटक शिमला की वादियों में घूमने पहुंचते हैं। वहीं, ऐसा मौसम बन जाए तो पर्यटकों के लिए वरदान बन जाता है।