शिमला शहर के शिल्ली चौक पर स्थित इनर व्हील क्लब शिमला के वोकेशनल सेंटर में शनिवार को क्लब की चेयरपर्सन पूजा गोयल की विजित आयोजित की गई। इस दौरान वोकेशनल सेंटर की लड़कियों ने विभिन्न जिलों के पारंपरिक परिधान में मॉडलिंग की वहीं इसके अलावा चेयरपर्सन को उनके द्वारा किए जाने वाले मेकअप, हेयर कटिंग और स्टिचिंग करने की करने की बारीकियां बताई। इस अवसर पर चेयरपर्सन ने सभी छात्राओं के साथ मिलकर नाटी डाली।