राजधानी की फल मंडी में इन दिनों गर्मियों के फलों की आवक लगातार बढ़ रही है। मंडी में आम, खरबूजा, खुमानी, जामुन, प्लम, अनार और सेब की अच्छी खेप पहुंच रही है, जिससे खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है। खासकर आम और जामुन की मांग सबसे अधिक बनी हुई है। मंडी में आम 100 रुपये किलो बिक रहा है, जबकि खरबूजा 40 रुपये किलो के भाव से ग्राहकों को मिल रहा है। खुमानी 120 रुपये किलो पहुंच गई है। वहीं जामुन की कीमत 300 रुपये प्रति पैकेट दर्ज की गई है, जिसके चलते इसकी बिक्री सीमित लेकिन मांग मजबूत बनी हुई है। इसके अलावा प्लम 200 रुपये किलो, अनार 250 रुपये किलो बिक रहा है। सेब में भी दामों का अंतर देखने को मिला है। लोकल सेब 200 रुपये किलो जबकि वाशिंगटन सेब 300 रुपये किलो तक पहुंच गया है।