फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: एचआरटीसी कर्मचारियों ने की आंदोलन की तैयारी, सैलरी न मिलने पर कल से थम जाएंगे बसों के पहिए

हिमाचल पथ परिवहन निगम के विभिन्न यूनियनों ने आज डीडब्ल्यू तारादेवी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में ड्राइवर यूनियन, स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन, टेक्निकल यूनियन, ऑफिस स्टाफ यूनियन और रिटायर्ड कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान यूनियनों में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिला। ड्राइवर एवं कंडक्टर यूनियन के प्रांतीय महासचिव बालकृष्ण और परिचालक पंकज कुमार ने अपनी पुरानी यूनियन छोड़कर कंडक्टर यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहीं चालक केवल ने ड्राइवर यूनियन जॉइन किया। बैठक में सबसे अहम मुद्दा कर्मचारियों की लंबित सैलरी रहा। विस्तृत चर्चा के बाद सभी यूनियनों ने आम सहमति से फैसला लिया कि यदि आज शाम 5 बजे तक एचआरटीसी कर्मचारियों को सैलरी का भुगतान नहीं किया गया तो कल बुधवार सुबह 10 बजे के बाद पूरे हिमाचल में बसों के पहिए जाम कर दिए जाएंगे। महासचिव दीपेंद्र कंवर ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी एकजुट हैं और अपनी जायज मांग को लेकर अडिग रहेंगे। एचआरटीसी में सैलरी भुगतान में बार-बार हो रही देरी से कर्मचारी व पेंशनर पहले से ही नाराज चल रहे थे। यदि कल आंदोलन शुरू होता है तो हिमाचल की जनता को बस सेवाओं में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रबंधन और हिमाचल सरकार इस मुद्दे पर तुरंत संज्ञान ले और कर्मचारियों को समय पर वेतन देने का आश्वासन दे, यही सभी की अपेक्षा है। शाम 5 बजे के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें