फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Table Tennis Championship: शिमला में हॉट वेदर टेबल टेनिस चैंपियनशिप शुरू, जूनियर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

राजधानी शिमला के मालरोड स्थित इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में बुधवार से शिमला हॉट वेदर एवं हिमाचल प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज हो गया। चार दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर वर्ग के मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे। अंडर-11, अंडर-13 सहित अन्य शुरुआती आयु वर्गों में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हिमाचल के विभिन्न जिलों से करीब 230 से 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण करवाया है। आने वाले दिनों में अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 के अलावा पुरुष, महिला और वेटरन वर्ग के मुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे। सभी वर्गों में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग स्पर्धाएं रखी गई हैं। हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव अभय लखनपाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए राज्य रैंकिंग में सुधार करने का महत्वपूर्ण मंच है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रैंकिंग अंक मिलेंगे, जिससे उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्पर्धा में भाग लेने के लिए न्यूनतम आठ खिलाड़ियों की प्रविष्टियां अनिवार्य रखी गई हैं। वहीं, हर स्पर्धा के लिए प्रवेश शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ी खिताब जीतने के साथ-साथ अपनी राज्य रैंकिंग मजबूत करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरे हैं। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर माहौल और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें