सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में जल्द ही मरीजों को ओर बेहतर सुविधाएं मिलने वाली है। अस्पताल के प्राचार्य डॉ. ब्रिज शर्मा ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि अस्पताल में अब 24 घण्टे आपातकालीन व लैब सेवाए दी जा रही है। इसी के साथ अब नेफ्रोलॉजी विभाग को भी आईजीएमसी से चमियाना शिफ्ट कर दिया है। डायलिसिस सुविधाओं को भी अस्पताल में शुरू कर दिया है।