शिमला शहर के श्रद्धालुओं को वीरवार को रिज मैदान स्थित पदमदेव कॉम्प्लेक्स में पवित्र सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के मूल स्वरूप के दिव्य दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान बारिश के बीच भी दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन के साथ स्पर्श पूजा, आध्यात्मिक सत्संग का कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक यात्रा बैंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम से एक अप्रैल से 10 अप्रैल तक विभिन्न जिलों में संचालित हो रही है। यह यात्रा चंबा से आरंभ होकर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से होती हुई नौवें दिन शिमला पहुंची। आयोजित कार्यक्रम में रात 8 बजे तक श्रद्धालुओं को ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन करवाएं जाएंगे।