शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में नवरात्रि पर माता के दर्शनों के लिए भक्तों की खासी भीड़ उमड़ रही है। महिलाओं ने भजनों से मंदिर के वातारण को भक्तिमय बनाया हुआ। वहीं, 'हमारो धन राधा श्री राधा, कान्हा को नाच नचावे राधा रानी' जैसे भजनों पर भक्त खूब नाचते गाते नजर आ रहे हैं।