फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शिमला बार एसोसिएशन ने किया अदालती कार्यों का बहिष्कार, कामकाज रहा स्थगित

Krishan Singh Updated Sat, 15 Nov 2025 02:30 PM IST

शिमला बार एसोसिएशन ने मंडी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की ओर से वकीलों के टेबल और चेंबरों को जबरन हटाए जाने की घटना के विरोध में एक दिन का बहिष्कार किया। इस बहिष्कार के दौरान राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी न्यायालयों में कार्य स्थगित रखा गया। एडवोकेट स्टेट कॉर्डिनेशन कमेटी के आह्वान पर बुलाए गए जनरल हाउस में शिमला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने मंडी बार के वकीलों के साथ एकजुटता और सौहार्द प्रकट करने के लिए यह निर्णय लिया। कमेटी के अध्यक्ष भुनेश पाल और सचिव पुनीत धानटा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सभी न्यायालयों में कार्य स्थगित रखा गया है। शिमला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने इस घटना की निंदा की और मंडी बार के वकीलों के साथ एकजुटता प्रकट की। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने सरकार से मांग की कि मंडी में वकीलों के साथ हुए दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें