फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में पोषण माह के समापन पर कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में पोषण माह के समापन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में शहर के आंगनवाडी केंद्रों के नन्हें बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर गोद भराई, अन्नप्राशन और पोषाहार प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया जिसमें विभिन्न पोष्टिक व्यंजनों को प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा इस अवसर पर आंगनवाडी केंद्रों के बच्चों के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर उपायुक्त ने जिला में विभिन्न क्षेत्रों में 19 गर्ल्स अचीवर्स को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें