फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: बाबा बालक नाथ मंदिर जाखू में धूमधाम से मनाया 54वां वार्षिकोत्सव

राजधानी के जाखू में स्थित सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में मंदिर सभा की ओर से रविवार को 54वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान भेलपुरी और गोलगप्पे सहित विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर शहरी विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद हवन की संपूर्ण आहुति डाली गई जिसमें मंदिर समिति के सभी सदस्य और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भाग लिया। इसके अलावा होशियारपुर से खास तौर पर कीर्तन मंडली को बुलाया गया था जिसमें प्रसिद्ध गायक शाही मन दिन भर मंदिर में भजन गाकर भक्तिमय माहौल बनाया। वहीं इसके बाद 10 बजे से मंदिर में भंडारा शुरू हो गया। इसमें राम बाजार जेबीडी युवा मंडल की ओर से आईसक्रीम, मैंगो शेक, फुटक्रीम, टीकी, शरबत, लस्सी, बेलपुरी, चिप्स, कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंक्स, गोलगप्पे और जलेबी के स्टॉल लगाएं गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें