फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एचपीयू में एसएफआई की महारैली, वीसी कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी, देखें रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि और भर्ती प्रक्रिया के विरोध में एसएफआई की महारैली बुधवार को वीसी कार्यालय पहुंचते ही प्रदर्शन में बदल गई। बॉयज हॉस्टल से निकली रैली समरहिल चौक होते हुए वीसी कार्यालय पहुंची। इसके बाद छात्रों ने वीसी कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के बीच वीसी कार्यालय में प्रवेश रोक दिया गया। इससे माहाैल तनावपूर्ण हो गया। कार्यकर्ताओं ने परिसर में घुसने की कोशिश की और पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास करती रही। इसी बची एसएफआई कार्यकर्ताओं और पुलिस में जमकर धक्कामुक्की हुई। एसएफआई कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक माहाैल तनावपूर्ण बना रहा। विद्यार्थियों ने फीस वृद्धि वापस लेने की मांग उठाई। इसके साथ कथित फर्जी प्रोफेसर भर्ती की स्वतंत्र जांच और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग भी रखी गई। महारैली के बाद वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन जारी रहने से विश्वविद्यालय में विरोध का माहौल बना रहा। एसएफआई ने कहा कि केवल आश्वासन से आंदोलन खत्म नहीं होगा। कुलपति को विद्यार्थियों के बीच आकर उनकी मांगें सुननी होंगी। इसके बाद ही आंदोलन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें