फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: रुलदुभठा वार्ड सभा में सड़कें, स्ट्रीट लाइट और आवारा कुत्तों का मुद्दा छाया

Ankesh Dogra Updated Sun, 07 Jun 2026 04:04 PM IST

नगर निगम शिमला के वार्ड नंबर-2 रुलदुभठा में रविवार को आयोजित वार्ड सभा में स्थानीय समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। पार्षद सरोज ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्रवासियों ने सड़कों की खराब स्थिति, जर्जर रास्तों और खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर चिंता व्यक्त की। वार्ड सभा में लोगों ने मांग उठाई कि क्षेत्र की सड़कों की जल्द टारिंग करवाई जाए और लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जाए। इसके अलावा आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर भी विस्तृत चर्चा हुई और इससे राहत दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। बैठक के दौरान वार्ड के विकास से जुड़े कई नए प्रस्ताव भी पारित किए गए। इन प्रस्तावों को अब मंजूरी के लिए नगर निगम प्रशासन को भेजा जाएगा। पार्षद सरोज ठाकुर ने लोगों को आश्वस्त किया कि वार्ड में उठाई गई समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर नगर निगम के समक्ष रखा जाएगा, ताकि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके। वार्ड सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे और उन्होंने क्षेत्र के विकास संबंधी सुझाव भी साझा किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें