फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शोघी के खुशहाला हनुमान मंदिर में चढ़ाया नई फसल का रोट

शोघी से लगते खुशहाला महावीर मंदिर (बड़ा ठाकुरद्वारा) में रविवार को नई फसल का रोट चढ़ाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्व कल्याण और क्षेत्र की उन्नति के लिए प्रार्थना और हवन यज्ञ के साथ हुई। इस दौरान आस पास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने बजरंगबली को गेंहू सहित अन्य फसलों का रोट चढ़ाया। इसके बाद मंदिर परिसर में नया ध्वज भी चढ़ाया गया। इस दौरान पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में जय श्री राम और जय खुशहाला महावीर जयकारे लगाए। इससे पहले विशेष श्रीराम अर्चा पूजा का शुभारंभ साधु-संतों और विद्वानों की ओर से किया गया। इस विशेष पूजा के लिए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था की गई है ताकि पूरे विधि-विधान के साथ इसका समापन हो सके। श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए ओल्ड बस स्टैंड शिमला से मंदिर आने के लिए हर घंटे बस की सुविधा भी उपलब्ध रही। खुशहाला मंदिर समिति के महासचिव प्रेम ठाकुर ने बताया कि खुशहाला हनुमान मंदिर को अठारह ठकुराई का प्रमुख माना जाता है, ऐसे में बड़ी संख्या में नई फसल का रोट चढ़ाने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। हर वर्ष की भांति इस बार भी 25 मई को गंगा दशहरे के अवसर पर विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया जा रहा है। जागरण की समाप्ति के बाद अगले दिन भंडारे का आयोजन होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें