रेहड़ी-फड़ी तहबाजारी यूनियन संबंधित सीटू ने ढली से कुफरी तक के कई तहबजारियों को उजाड़ने पर डीसी ऑफिस शिमला के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। तीन महिलाएं अपने नवजात शिशुओं के साथ प्रदर्शन में शामिल हुईं। प्रदर्शन में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने बताया कि ढली से कुफरी तक के तहबाजारियों की प्रताड़ना तुरंत बंद न की गई तो तहबाजारी यूनियन संबंधित सीटू हड़ताल पर उतर जाएगी।