राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आयोजित अखिल भारतीय रंग-तरंग राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न राज्यों के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। इस दौरान पटियाला की जसविंदर कौर ने हो लाल मेरी गाने की प्रस्तुति से दशकों से खूब वाहवाही बटोरी। राजभाषा एवं संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक समन्वय से आयोजित इस महोत्सव में 50 से ज्यादा कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का आयोजन गीता आर्ट्स, एक्ट एंड नृत्य एसोसिएशन (गाना) और रवींद्र निकेतन कालीबाड़ी द्वारा किया गया है।