लंबे समय से एरियर, डीए, चिकित्सा बिलों सहित अन्य वित्तीय लाभ नहीं मिलने से नाराज पेंशनर अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। कालीबाड़ी सभागार में बुधवार को पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन शिमला इकाई की त्रैमासिक बैठक में पेंशनरों ने एकजुट होकर 17 अक्तूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान मदन शर्मा ने की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रहा फ्रेंडली मैच अब खत्म करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि 2027 का चुनाव पेंशनरों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई होगा। बैठक में पेंशनरों ने सरकार से शहर में पेंशनर भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग उठाई।