हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ की ओर से शुक्रवार को चौड़ा मैदान में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महासंघ ने विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को समायोजित कर सामान काम, समान वेतन और स्थायी नियमित नीति बनाने की मांग की। कर्मचारियों ने विधानसभा के समीप चौड़ा मदान मैदान में प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी यहां पहुंचे और मांगों को सुना।