हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को नगर निगम की टीम आजीविका भवन के औचक निरीक्षण करने पहुंची। मौके पर ज्यादातर दुकानें बंद मिलीं। भवन परिसर में दुकानें सबलेट करने के आरोप लगे हैं। इन्हीं की जांच के लिए संयुक्त आयुक्त भुवन शर्मा की अगुवाई में निरीक्षण के लिए नगर निगम की टीम पहुंची थी। निरीक्षण से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। अब रिपोर्ट बनाकर कोर्ट को सौंप जाएगी।