राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शिमला के एतिहासिक गेयटी थियेटर में गुरुवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान महासू युवक संस्कृति मंडल चौपाल के कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ महासुवी नाटी की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।